शीघ्रपतन या प्रीमैच्योर इजैकुलेशन से छुटकारा पाने के लिए एक्सरसाइज बहुत ही लाभदायक होती है। शीघ्रापन आज युवायों की एक गंभीर समस्या हैं जिससे लगभग 50% से भी अधिक लोग परेशान है। अपने यौन साथी को संतुष्ट न कर पाना आपके लिए शर्मनाक हो सकता है। शीघ्रपतन की भावना आपके मन में तनाव को उत्पन्न कर सकती है। लोग शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई प्रकार के तरीके अपनाते है जिनका उनको कोई भी लाभ प्राप्त नहीं होता है। लोग लंबे समय तक संभोग करने के लिए मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध कई प्रकार की गोलियों और दवाइयों का सेवन करते हैं। यह दवाइयां व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है और इसके कारण आपके सिर और हाथ-पैर में भी दर्द हो सकता है। प्रीमैच्योर इजैकुलेशन से छुटकारा पाने के लिए एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है।
प्रीमैच्योर इजैकुलेशन के लिए एक्सरसाइज
यौन संबंध बनाने के दौरान अधिकतर व्यक्ति औसतन 2 से 5 मिनट तक ही बिस्तर पर साथी का साथ देते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति संभोग शुरू करने के दो मिनट से पहले ही स्खलित हो जाता है, तो इसका सीधा मतलब यह है कि वो इस प्रीमैच्योर इजैकुलेशन की समस्या से पीड़ित है। यदि आप अपने संभोग के दौरान बहुत जल्द स्खलन के कारण शर्मिंदा या चिंतित महसूस कर रहे हैं, तो निम्न एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। संभोग के दौरान शीघ्रपतन ज्यादातर मनोवैज्ञानिक कारणों जैसे अवसाद, चिंता और अति उत्साह के कारण होता है, यह हार्मोनल समस्याओं, इंजरी या अन्य बीमारी के कारण भी हो सकता है। शीघ्रपतन बचने के लिए व्यायाम निम्न है।
शीघ्रपतन से छुटकारा पाने के लिए गहरी साँस लें
प्रीमैच्योर इजैकुलेशन के लिए कीगल एक्सरसाइज
शीघ्रपतन और स्तंभन दोष वालों के लिए वरदान है ये एक्सरसाइज कीगल एक्सरसाइज मूल रूप से पेल्विक फ्लोर व्यायाम हैं जो पेल्विक क्षेत्रों में अंगों का समर्थन करने वाली मांसपेशियों अर्थात् मूत्राशय, छोटी आंत, गर्भाशय और मलाशय को मजबूत करने में मदद करता हैं। कीगल एक्सरसाइज शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकता हैं। पुरुषों में कीगल एक्सरसाइज को मूत्राशय के नियंत्रण में सुधार करने और मूत्र असंयम को कम करने में मदद करता है। पुरुष कीगल एक्सरसाइज करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और पेल्विक मांसपेशियों को आप पेशाब करने के दौरान बीच-बीच में पेशाब को रोके या मांसपेशियों को दबाएं। ऐसा आप दिन में 10 बार करें। यह शीघ्रपतन को रोकने में सक्षम होता है। यह कीगल एक्सरसाइज न केवल आपके प्राइवेट पार्ट को मजबूती करेगी बल्कि यौन क्रिया में भरपूर आनंद की प्राप्ति के लिए आपको तैयार भी करेगी।
शीघ्रपतन से छुटकारा पाने के लिए एक्सरसाइज स्क्वीज़ मेथड
शीघ्रपतन या प्रीमैच्योर इजैकुलेशन से छुटकारा पाने के लिए स्क्वीज़ मेथड बहुत ही प्रभावी होती हैं। स्क्वीज़ मेथड को संभोग के दौरान किया जाता है। जब आप अपने संभोग के कगार पर हों तब लिंग के सिर को निचोड़ें या जोर से दबाएं। इस कार्य को महिला भी अपने साथी के लिए भी कर सकती हैं यदि वह करना चाहती है तो। इस मेथड को स्क्वीज पॉज भी कहा जाता हैं। यह तरीका आपको लम्बे समय तक संभोग करने में आपकी मदद कर सकता है।
स्टार्ट एंड स्टॉप मेथड फॉर प्रीमैच्योर इजैकुलेशन
शीघ्र स्खलन की समस्या से छुटकारा पाने में स्टार्ट और स्टॉप मेथड आपकी सहायता कर सकती हैं। स्टार्ट और स्टॉप मेथड वह क्रिया है जिसको संभोग के दौरान पूरा किया जाता है और इस मेथड को करने से लिए थोड़े संयम की आवश्यकता होती हैं। इसे करने के लिए आप संभोग के दौरान जब भी आपका स्खलन होने वाला हो तो आप उस समय रुक जाएं और जब आपको सब सामान्य लगने लगे तो आप धक्के लगाना शुरू कर दें। ऐसा करने के लिए, आपको अपने दम पर कुछ समय संभोग करना होगा, लेकिन इसके एक सप्ताह बाद आपके संभोग का समय सामान्य रूप से दोगुना हो जायेगा।
शीघ्र स्खलन से बचने के लिए तांत्रिक तकनीक
शीघ्रपतन रोकने के लिए संभोग पोज़ीशन बदलें
यदि आप लंबे समय तक संभोग करना चाहते और शीघ्रपतन से बचना चाहते तो आप संभोग के दौरान सेक्स पोजीशन को बदलें। नई संभोग पोजीशन को अपनाने का प्रयास करें, इससे आपको अधिक समय तक संभोग करने में मदद मिल सकती हैं। आपको संभोग करते समय अपनी प्रजनन ग्रंथियों और विशेष रूप से लिंग पर कम दबाव डालना होगा। यह सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली विधि है और इसे आसानी से किया जा सकता हैं। आप संभोग करने के लिए स्पून संभोग पोजीशन को कर सकते हैं। यह मूल रूप से एक तरफ की स्थिति है जिसे आप अपने साथी के साथ बहुत लंबे समय तक आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप पैसिव संभोग पोजीशन को भी अपना सकते है, जहाँ आप अपने साथी के नीचे लेटते हैं।
शीघ्र स्खलन से बचने का उपाय अधिक चिंता ना करें
अप्लाई स्ट्रेटेजिक प्रेशर फॉर प्रीमैच्योर इजैकुलेशन
अप्लाई स्ट्रेटेजिक प्रेशर अर्थात एक रणनीतिक दबाव लागू करना भी आपके शीघ्रपतन को कम करना में सहायता करता है। इसे करने के लिए आपको अपने पेरिनेम पर दबाव डालने की आवश्यकता होती हैं। पेरिनेम वह स्थान है जो अंडकोश और गुदा के बीच में स्थित होता है। यह प्रोस्टेट ग्रंथि तक पहुंचता है और इसे दबाने से स्खलन प्रक्रिया में देरी करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप दबाते हैं तो प्रोस्टेट ग्रंथि का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। पेरिनेम पर दबाव डालने से प्रोस्टेट सिकुड़ जाता है जिससे शीघ्रपतन नहीं होता हैं।
शीघ्रपतन को रोकने के लिए लिंग को दबाएं
अपने लिंग को जोर से दबाना भी शीघ्रपतन को रोकने में प्रभावी होता हैं, हालांकि यह तकनीक थोड़ी दर्दनाक हो सकती है। इस तकनीक को करने के लिए आप अपने लिंग को लिंग के सिर से लगभग आधा इंच दूरी पर नीचे की ओर पकड़ लें। और जब आप महसूस करें कि आप स्खलन होने वाला हैं तो इसे मजबूती से दबाएं। ऐसा करने से आपको महसूस होगा कि आपका लिंग फंस गया है, लेकिन यह आपको अधिक समय तक संभोग करने में मदद कर सकता हैं।